Gujarat Titans Team Bus Catches Fire: रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' का एक बहुत ही लोकप्रिय भजन/गीत है 'यही रात अंतिम, यही रात भारी।' ऐसी ही भारी रात 31 मई को गुजरात टाइटंस के लिए भी रही। दरअसल, बीते रविवार, शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली GT को पहले RCB ने IPL19 के फाइनल में 5 विकेट से रौंदा और फिर बीच रास्ते में उनकी बस के साथ बड़ा हादसा हो गया।
दरअसल, ये पूरी घटना तब घटी तब गुजरात टाइटंस की टीम IPL फाइनल के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से टीम बस में होटल की तरफ वापस जा रही थी। इसी बीच रास्ते में अचानक उनकी बस में शार्ट सर्किट हुआ और फिर आग लग लई। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस हादसा में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और वो सभी सुरक्षित बस से नीचे उतर गए।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस की बस से काफी धुआं निकल रहा है। इस वीडियो में GT के खिलाड़ियों को सड़क किनारे खड़े देखा जा सकता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।