Gurnoor Brar Ben Duckett Heated Moment Video: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs IND 1st ODI) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) और इंग्लिश सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट (Ben Duckett) आपस में भिड़ते नज़र आए। इन दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना इंग्लैंड की इनिंग के 8वें ओवर में घटी। यहां गुरनूर बरार अपना पहला ओवर डालने आए थे जिनकी शुरुआती चार गेंदों में से तीन बेन डकेट ने खेली और एक चौका और एक छक्का लगाया। इसके बाद गुरनूर बरार आक्रामक हो गए और उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद डॉट डालने के बाद बेन डकेट को अपने आक्रामक तेवर दिखाए।
उन्होंने गेंद उठाई और सीधे विकेटकीपर एंड की ओर फेंक दी, जो बेन डकेट के बेहद करीब से गुजरी। ध्यान दें कि बरार की आक्रामकता देखकर भी बेन डकेट पूरी तरह शांत रहे और उन्होंने अपने बल्ले से गेंदबाज़ को जवाब दिया। डकेट ने ओवर की आखिरी गेंद पर लंबा छक्का लगाया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।