WATCH: हाथ मिलाना चाहते थे रोहित, हार्दिक ने लगा लिया गले! MI के खेमे में दिखा भरत मिलाप (Image Source: Google)
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2024 की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच से करने वाली है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो MI फैंस को खुश कर देगा।
MI कैंप में दिखा भरत मिलाप
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगाते नजर आए हैं।