Hasan Mahmud Clean Bowled Kavem Hodge Video: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ हसन महमूद (Hasan Mahmud) अपनी तेज तर्रार और लहराती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं। उन्होंने सिलहट टेस्ट (WI vs BAN 2nd Test) के पहले दिन भी ऐसा ही करके दिखाया। हसन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ केवम हॉज (Kavem Hodge) को आईना दिखाकर बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हॉज के उड़े होश: ये घटना वेस्टइंडीज की पहली पारी के छठे ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर केवम हॉज को सरप्राइज किया। उन्होंने एक कमाल का इनस्विंगर फेंका। ये बॉल पिच से टकराने के बाद तेजी से हॉज की तरफ अंदर की ओर आया।
इसका केवम हॉज के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने बड़ी गलती करके बॉल को छोड़ भी दिया। हॉज ने अपने तीनों स्टंप्स दिखा दिए थे। ऐसे में होना क्या था। हसन महमूद का गेंद सीधा स्टंप से टकराया और उनके ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ गए। तो ऐसे केवम हॉज की पारी पर विराम लगा और वो 10 गेंदों पर 1 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।