Hayley Matthews Controversial Wicket Video: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 22वां मुकाबला बीते बुधवार, 24 जून को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 186 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 38 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच कैरेबियाई कैप्टन हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) एक बेहद ही विवादित तरीके से आउट हुई जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है।
दरअसल, ये पूरी घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ लिन्सी स्मिथ करने आईं थी जिनकी चौथी ही गेंद पर हेली मैथ्यूज कट शॉट खेलने की कोशिश में चमका खा गई। ध्यान दें कि यहां जैसी ही विकेट के पीछे विकेटकीपर एमी जोन्स ने बॉल पकड़ा, उन्होंने जोरदार अपील कर दी। हालांकि अंपायर ने उनकी अपील को पूरी तरह नज़रअंदाज कर दिया।
ऐसे में एमी जोन्स ने कैप्टन चार्ली डीन से तुरंत DRS लेने को कहा जिसके बाद रिप्ले में बैट और बॉल के बीच गेप के बावजूद स्पाइक देखने को मिला। इस मौके पर थर्ड अंपायर ने तकनीक पर भरोसा दिखाया और हेली मैथ्यूज को आउट करार दे दिया। थर्ड अंपायर का ऐसा फैसला देख हेली मैथ्यूज सन्न रह गईं और उन्होंने बीच मैदान पर अंपायर से जमकर बहस की। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।