साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। IPL 2024 में क्लासेन ने गज़ब का प्रदर्शन किया है जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। हैदराबाद में उनके लाखों फैंस बन चुके हैं जो कि सनराइजर्स के सभी मुकाबलों में क्लासेन को सपोर्ट करने मैदान पर आते हैं।
हालांकि टूर्नामेंट के बीच हेनरिक क्लासेन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने फैंस के कारण ही काफी परेशान नज़र आए। दरअसल, क्लासेन हाल ही में अपने SRH के साथी खिलाड़ी जयदेव उनादकट के साथ मॉल घूमने गए थे जहां सैकड़ों फैंस ने क्लासेन को घेर लिया।
The craze for Heinrich Klaasen in India. pic.twitter.com/HNluV65fn6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 30, 2024
इस दौरान मॉल में हेनरिक क्लासेन के नाम के नारे लगने लगे। सैकड़ों फैंस ये कर रहे थे और क्लासेन के साथ जयदेव उनादकट भी फैंस की भीड़ में फस चुके थे। यहां क्लासेन काफी परेशान दिखे और फैंस पर गुस्सा भी करते नज़र आए। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Absolute madness! Poor Klaassen getting harassed by the crowd... But how did SRH management allow such a huge number of fans without any safety precautions? pic.twitter.com/B5pECptXDz
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952_) May 4, 2024