NZ vs SL 1st T20I: न्यूजीलैंड के गन गेंदबाज़ हेनरी शिपले (Henry Shipley) ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में अकेले अपने दम पर हरा दिया। शिपले ने लंकाई टीम के 5 विकेट चटकाए जिसके दौरान उन्होंने सिर्फ 31 रन ही खर्चे। इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के स्टार बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) का भी शिकार किया। इस 6 फीट 5 इंच लंबे खिलाड़ी ने निसांका को क्लीन बोल्ड किया जिसके बाद उनका स्टंप हवा में नचाता नज़र आया। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
यह घटना श्रीलंका की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। मेहमान टीम को नुवानीडु फर्नांडो के रूप में पहला झटका लग चुका था। फर्नांडो महज 4 रन बनाकर रन आउट हुए थे जिसके बाद हेनरी शिपले ने तुरंत ही विपक्षी टीम को अगला झटका दे दिया। शिपले ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद इनस्विंग डिलीवर की। यहां निसांका गेंद की लाइन को पढ़ नहीं सके। वह डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन बॉल उन्हें चकमा देते हुए सीधा ऑफ स्टंप से टकराई।
What a ball Mr Shipley
— Spark Sport (@sparknzsport) March 25, 2023
Watch BLACKCAPS v Sri Lanka on-demand on Spark Sport#SparkSport #NZvSL pic.twitter.com/zHv8yZvr4M
यहां निसांका बोल्ड हो चुके थे जिसके दौरान गेंद हवा में गोल-गोल घूमती नज़र आई। यह ऐसा था मानो स्टंप हवा में नाच रही हो। यह घटना गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ दोनों ने देखी। निसांका पूरी तरह हैरान था। उनके रिएक्शन से ऐसा लगा मानो वह हेनरी शिपले को कभी भूल नहीं पाएंगे। इस मैच में शिपले ने निसांका के अलावा कुशल मेंडिस, चरिथ असलंका, दसून शनाका, और चमिका करुणारत्ने को भी आउट किया।
New Zealand Crushed Sri Lanka By 198 Runs In The First ODI!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 25, 2023
Scorecard @ https://t.co/d0BGNI1XTM#NZvSL #CricketTwitter #ODIs #Blackcaps pic.twitter.com/K9zxoqx0In