Innocent Kaia Unlucky Dismissal Video: जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज़ इनोसेंट काइया (Innocent Kaia) शारजाह टेस्ट के पहले दिन बेहद ही अनलकी तरीके से आउट हुए। उनका विकेट कैस अहमद (Qais Ahmed) को मिला जिनकी गेंद पर रहमानुल्लाह (Rahmanullah) ने स्लिप पर आसान कैच लिया।
ये घटना जिम्बाब्वे की पहली पारी के 17वें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए लेग ब्रेक बॉलर कैस अहमद गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी चौथी गेंद लेग स्टंप पर डिलीवर की जिस पर काइया स्वीप शॉट खेलते हुए आउट अपना विकेट खो बैठे।
यहां काइया बैट को बॉल से कनेक्ट नहीं कर पाए थे जिसके बाद वो सीधा उनके पैड से टकराकर हवा में उड़ गई। इसी बीच काइया के बैट का पिछला हिस्सा सीधा बॉल से टकराया जिसके बाद वो गेंद स्लिप फील्डर की तरफ चली गई। इस पॉजिशन पर रहमानुल्लाह तैनात थे। उन्होंने बिना किसी परेशान के आसान कैच पकड़ा।