Suryakumar Yadav ने जीता जाह्नवी कपूर का दिल! 'मिस्टर 360' का छक्का देखकर खुशी से झूमी बॉलीवुड अदाका (Image Source: Google)
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) गज़ब के छक्के लगाते हैं। SKY ने मैदान के चारों तरफ छक्के मारकर करोड़ों फैंस का दिल जीता है और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम भी शामिल हो चुका है।
SKY का छक्का देखकर झूम उठी जाह्नवी
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े के स्टेडियम में बीते शुक्रवार (3 मई) आईपीएल का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 35 बॉल पर 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 56 रनों की शानदार पारी खेली। इसी बीच उन्होंने वैभव अरोड़ को भी एक छक्का मारा जिसे देखकर मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने आईं जाह्ननी कपूर खुशी से झूम उठी।
Janhvi Kapoor came to see last nights #MIvsKKRpic.twitter.com/olB4rIUd7h#JanhviKapoor pic.twitter.com/6TLaQPr5gB
— HeroesDontExist! (@humaneGPT) May 4, 2024