Jofra Archer Gets Devon Conway Wicket Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अपनी आग उगलती गेंदों से नॉर्टिंघम टेस्ट (ENG vs NZ 3rd Test) में कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने खेल के तीसरे दिन 7 ओवर गेंदबाज़ी की और न्यूजीलैंड को 14 रन देकर उनके 2 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने डेवोन कॉनवे (Devon Conway) को डराकर आउट किया।
दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। यहां जोफ्रा आर्चर अपने स्पेल का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसकी तीसरी ही गेंद पर उन्होंने एक डेडली बाउंसर फेंककर डेवोन कॉनवे को डराया। ये बॉल सीधा कीवी बल्लेबाज़ के सिर पर लगा था जिसके कारण वो पूरी तरह सन्न रह गए और उन्हें अपना हेलमेट भी बदलना पड़ा।
इसी के बाद जोफ्रा आर्चर ने डेवोन कॉनवे का विकेट झटका और उन्हें अपनी आखिरी गेंद बैक ऑफ लेंथ पर डिलीवर करके स्लिप पर जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।