Josh Tongue Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ जोश टंग (Josh Tongue) एजबेस्टन टेस्ट (ENG vs PAK 3rd Test) के पहले दिन पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे और उन्होंने 10 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसी बीच जोश टंग ने बाबर आज़म (Babar Azam) और मोहम्मद इमरान (Mohammad Imran) को आईना दिखाया और उन्हें बोल्ड करके पवेलियन भेजा। जोश ने इन्हें ऐसी खतरनाक गेंदें फेंकी की स्टंप भी तहस-नहस हो गया।
ये नज़ारा पाकिस्तानी की पहली पारी के 15वें ओवर में देखने को मिला। जोश टंग अपना पहला ओवर डालने आए थे जिसकी छठी गेंद पर उन्होंने पाकिस्तान कप्तान बाबर आज़म को आउट किया। उन्होंने एक तेज लेंथ बॉल डिलीवर करके बाबर को फंसाया जो कि क्रीज में अटके रह गए। ये गेंद पिच से टकराने के बाद अंदर की तरफ आई और सीधा ऑफ स्टंप पर लगी। इस दौरान स्टंप का ऊपरी हिस्सा टूट गया और काफी दूर जाकर गिरा।
गौरतलब है कि एजबेस्टन टेस्ट में जोश टंग ने अपने चौथे ओवर में एक बार फिर स्टंप के टुकड़े किए। वो अपना चौथा ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद उन्होंने खतरनाक यॉर्कर डिलीवर की। इससे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद इमरान भौचक्का रह गया और क्लीन बोल्ड हो गया। इस बार भी जोश का गेंद इतनी तेजी से स्टंप से टकराया कि उसका ऊपरी हिस्सा टूटकर दूर जाकर गिरा।