Saud Shakeel Wicket Video: पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सऊद शकील (Saud Shakeel) ने लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs PAK 2nd Test) की अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाज़ी की और 122 गेंदों पर 13 चौके 2 छक्के लगाकर 97 रन बनाए। उन्हें बैटिंग करता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो अपना शतक जरूर बनाएंगे, लेकिन कुछ ही देर बाद जोश टंग (Josh Tongue) ने उनका दिल तोड़ दिया और उन्हें बाउंड्री के करीब हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों कैच आउट कराया।
ये घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 47वें ओवर में घटी जो इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज़ जोश टंग करने आए थे। यहां इंग्लिश बॉलर ने अपनी पहली ही गेंद पर सऊद शकील को शॉर्ट बॉल से टेस्ट किया। ध्यान दें कि अब तक पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ऐसी गेंदों को संभलकर और अच्छे तरीके से खेल रहा था, लेकिन अचानक ही उनसे बड़ी गलती हो गई।
अब्दुल्ला शफीक ने जोश टंग की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेल दिया जो कि उनके बैट से टकराने के बाद सीधा डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर खड़े खिलाड़ी हैरी ब्रूक की तरफ गया। इसके बाद होना क्या था, गेंद को हवा में देखकर हैरी ब्रूक की आंखें चमक उठी और उन्होंने बाउंड्री के करीब पाकिस्तानी बल्लेबाज़ का कैच पकड़ लिया।