Kagiso Rabada Bowled Sheryas Movva Video: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ कबिगो रबाडा (Kagiso Rabada) बीते समय में अपनी प्राइम फॉर्म में नहीं दिखे हैं। उन्होंने बीते सोमवार, 09 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 9वें मुकाबले में भी कनाडा जैसी टीम को भी अपने कोटे के 4 ओवर में 40 रन दिए। हालांकि इसी बीच जब उन्होंने कनाडा के खिलाड़ी श्रेयस मोव्वा (Sheryas Movva) का विकेट निकाला तो वो नज़ारा देखने लायक था।
दरअसल, ये पूरी घटना कनाडा की इनिंग के छठे ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए यहां कगिसो रबाडा गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके कोटे का दूसरा ओवर भी था। यहां रबाडा ने अपनी चौथी गेंद फेंकते हुए श्रेयस को अपना लेवल दिखाया और एक आग उगलती गेंद से ऑफ स्टंप को टारगेट किया।
दूसरी तरफ कनाडा के विकेटकीपर बल्लेबाज़ श्रेयस मोव्वा यहां फ्लिक शॉट खेलकर बॉल को बाउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे। हालांकि इसी बीच कब गेंद रबाडा के हाथ से निकला और कब उनके बैट से ऐज लेकर स्टंप्स पर लगा, उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। Star Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।