Kane Williamson One Handed Catch Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ केन विलियमसन (Kane Williamson) एक बेहद ही कमाल के फील्डर भी हैं और उन्होंने बीते गुरुवार, 04 जून को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का एक बेहद ही बवाल कैच पकड़कर फिर से ये साबित कर दिया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर केन विलियमसन के हैरतअंगेज कैच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, केन का ये कैच इंग्लैंड की इनिंग के 27वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ काइल जेमीसन करने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर तेज रफ्तार से बॉल डिलीवर किया। यहां बेन स्टोक्स गेंद को डिफेंड करके रोकना चाहते थे, लेकिन इसी कोशिश में वो गलती कर बैठे और जेमीसन के हाथ से निकाल बॉल उनके बैट से बाहरी ऐज से टकराया।
इसके बाद होना क्या था, वो बॉल सीधा स्लिप की तरफ गया जहां केन विलियमसन (थर्ड स्लिप पर तैनात) ने अपनी दाईं और कूदकर एक हाथ से बेहद ही लो कैच पकड़ा। केन का कैच देखकर एक समय तो बेन स्टोक्स (23 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट) भी हैरान रह गए थे। यही वज़ह है इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।