Kavya Maran Viral Video: ईशान किशन (Ishan Kishan) की कैप्टेंसी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Vaibhav Sooryavanshi) की टीम ने बीते सोमवार, 13 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 57 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच SRH की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने दिल खोलकर जश्न मनाया।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर तो काव्या मारन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर उछल-उछलकर सेलिब्रेशन करती दिखी हैं। दरअसल, ये घटना RR की इनिंग के पहले ही ओवर में देखने को मिली। SRH के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ प्रफुल्ल हिंगे करने आए थे जिन्होंने एक हार्ड लेंथ बॉल से वैभव सूर्यवंशी को सरप्राइज किया था।
यहां वो बॉल वैभव के बैट के टॉप ऐज से टकराया जिसके बाद बॉल हवा में काफी ऊंची उठ गई। गौर करें कि ये बॉल हवा में देखकर एक समय तो काव्या मारन की भी सांसे अटक गईं थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने विकेटकीपर साहिल अरोड़ा को कैच पकड़ते देखा, उनकी सांसों में सांसे आई और उन्होंने फिर दिल खोलकर जश्न मनाया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।