Kayla Reyneke Sixes vs Sophie Devine Video: लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 17 मार्च को हैमिल्टन टी20 मुकाबले (NZ-W vs SA-W 2nd T20) में न्यूजीलैंड को 18 रनों से हराकर मात दी और पांच मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी से लेवल कर दिया। गौरतलब है कि इसी बीच मेहमान टीम की 20 साल की खिलाड़ी कायला रेनेके (Kayla Reyneke Sixes) ने कीवी टीम की दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को आड़े हाथ लिया और उनके ओवर में एक के बाद लगातार तीन छक्के मारे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 20वें ओवर में घटी। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर सोफी डिवाइन करने आईं थी जो कि उनके कोटे का भी आखिरी ही ओवर था। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका लिए मैदान पर कैप्टन लौरा वोलवार्ड और 20 साल की ऑलराउंडर कायला रेनेके मौजूद थी, जो कि पहले से ही सोफी को टारगेट करने का मन बना चुकी थी।
यहां कायला ने सोफी की दूसरी गेंद खेलते हुए अपने इरादे साफ किए और उन्हें डीप मिड विकेट की तरफ लंबा छक्का मारा। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने सोफी डिवाइन की तीसरी और चौथी गेंद पर भी दो बड़े छक्के लगाए। उन्होंने दूसरा छक्का घुटने पर बैठकर मारा, वहीं तीसरा छक्का लॉन्ग ऑफ की तरफ जड़ा। सोनी स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।