Krunal Pandya Vs Hardik Pandya: क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या सगे भाई है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर वो एक दूसरे को सिर्फ प्रतिद्वंदी समझते हैं। यह बात एक बार फिर तब साबित हो गई जब बीते रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच मुकाबला खेला गया।
क्रुणाल ने हार्दिक को डाला खतरनाक बाउंसर: इस मुकाबले में बड़े क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे थे, वहीं छोटे भाई हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी कर रहे थे। इसी बीच जब वो एक दूसरे के सामने आए तब बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने बिना कोई रहम दिखाए छोटे भाई हार्दिक को डैडली बाउंसर मारा। ये पूरी घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्रुणाल ने किया आक्रमक सेलिब्रेशन: मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या वानखेड़े के मैदान पर आरसीबी के सामने 22 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। वो जैकब डफी की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में रोमारियो शेफर्ड को कैच दे बैठे थे। गौरतलब है कि हार्दिक के आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने बेहद ही आक्रमक सेलिब्रेशन किया जिसका वीडियो भी फैंस के बीच वायरल हो चुका है।