Kyle Jamieson Video: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) ने रविवार, 22 मार्च को टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले (NZ vs SA 4th T20) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 2 विकेट निकाले। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक विकेट मेडन ओवर भी डाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना वेलिंगटन टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की इनिंग के पहले ही ओवर में घटी। यहां लंबे कद के तेज गेंदबाज़ काइल जेमीसन मेजबान टीम के लिए बॉलिंग की शुरुआत करने आए थे और यहां उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज़ वियान मुल्डर (02 गेंदों पर 00 रन) को स्पिल पर टिम रॉबिन्सन के हाथों कैच आउट करा दिया।
खास बात ये है कि साउथ अफ्रीका को पहला झटका देने के बाद काइल जेमीसन बिल्कुल भी ओवर एक्साइटेड नहीं हुए और उन्होंने वियाम मुल्डर का विकेट चकटाने के बाद भी अपने ओवर में एक बाद एक लगातार चार कमाल की बॉल डिलीवर की। ऐसे में होना क्या था, कॉनर एस्टरहुइज़न जो कि साउथ अफ्रीका के लिए वन डाउन बैटिंग करने आए थे वो एक भी रन बना पाए, जिस वज़ह से काइल जेमीसन का ये ओवर विकेट मेडन रहा।