Lhuan-dre Pretorius 106 Metres Six Video: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट (The Hundred 2026) का 12वां मुकाबला बीते बुधवार, 29 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां लंदन स्पिरिट (London Spirit) के सलामी बल्लेबाज़ लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने एमआई लंदन (MI London) के खिलाफ 28 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्के ठोककर 64 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने एक 106 मीटर का मॉन्स्टर छक्का मारा जिसे देखकर फैंस पूरी तरह हैरान रह गए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना लंदन स्पिरिट की पारी की 14वीं गेंद पर घटी। यहां एमआई लंदन के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी ऑफ साइड में डाली गई बॉल को लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने अपने बैट से मिडिल करके मिड विकेट के ऊपर से तरफ हवाई यात्रा पर भेजा।
इसके बाद जो हुआ वो नज़ारा देखने लायक था। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के बैट से टकराने के बाद वो बॉल गोली की रफ्तार से 106 मीटर दूर गई और सीधा स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। गौरतलब है कि स्टैंड्स में बैठे फैंस लुआन-ड्रे प्रिटोरियस का ये शॉट देखकर पूरी तरह शॉक रह गए और इसे इन्जॉय करते नज़र आए। आप नीचे इसका वीडियो देख सकते हो।