Litton Das Stumping Video: बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर लिटन दास (Litton Das) ना सिर्फ शानदार बल्लेबाज़, बल्कि एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से एक बार फिर फैंस का दिल जीता है। लिटन दास ने शारजाह टेस्ट में जोशुआ बिशप (Joshua Bishop) को बिजली की तेजी से स्टंप आउट किया। उनकी स्टंपिंग ने फैंस का महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी है।
लिटन दास की लाइटनिंग स्टंपिंग वेस्टइंडीज की पहली पारी के 90वें ओवर में देखने को मिला। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने पहली ही गेंद पर जोशुआ बिशप को चमका दिया। उन्होंने लगभग 131 kph की रफ्तार से ऑफ साइड के बाहर लेंथ बॉल डिलीवर की जिस पर बिशप पंच शॉट खेलने की कोशिश में नाकाम रहे।
यहां पर ही लिटन दास का कमाल देखने को मिला। वो विकेट के बेहद करीब खड़े थे और जैसे ही उनके हाथ में गेंद आया, उन्होंने सही मौके को देखकर स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ा दिए। ध्यान दें कि उन्होंने बेहद समझदारी दिखाई और बिशप के पैर को हवा में जाने का इंतजार किया। जैसे ही बिशप का पिछला पैर हवा में उठा, लिटन दास ने बेल्स उड़ाए।