Matt Renshaw Catch Video: गकेबरहा टेस्ट (SA vs AUS 2nd Test) के दूसरे दिन मैट रेन्शॉ (Matt Renshaw) ने स्लिप पर फील्डिंग करके रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) का एक बेहद ही हैरतअगेंज कैच पकड़ा। रेन्शॉ कैच पकड़कर खुद काफी हैरान थे। एक समय के लिए उनका मुंह खुला का खुला रह गया था। उनके कैच और रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रेन्शॉ ने स्लिप पर बवाल कैच: ये घटना साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 40वें ओवर में घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी चौथी गेंद राउंड द विकेट से एक गुड लेंथ डिलीवरी फेंकी। यहां रयान रिकेल्टन ने गेंद को डिफेंस करते हुए गलती की। इसके बाद होना क्या था, वो बॉल उनके बैट के ऐज से टकराई और फिर सीधा विकेटकीपर और पहली स्लिप के बीच गई।
मैट रेन्शॉ, जो कि फर्स्ट स्लिप पर खड़े थे, वो ऐसे ही किसी मौके का इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने तुरंत ही गेंद पकड़ने के लिए अपनी दाईं ओर डाइव की। यहां पर ही उन्होंने करिश्मे को अंज़ाम दिया और जमीन के थोड़े ही ऊपर शानदार कैच लपका। उनका कैच देखकर बल्लेबाज़ रयान रिकेल्टन से लेकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी तक हैरान थे। खुद रेन्शॉ भी दंग दिखे। उनका कैच और रिएक्शन का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।