Matthew Kuhnemann Bowled Babar Azam Video: ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज़ मैथ्यू कुहनेमैन (Matthew Kuhnemann) ने बीते गुरुवार, 04 जून को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले (PAK vs AUS 3rd ODI) में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और 10 ओवर में 38 रन देकर मेजबान टीम के 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक मैजिकल बॉल डिलीवर किया और बाबर आज़म (Babar Azam) को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मैथ्यू कुहनेमैन का ये करिश्माई गेंद पाकिस्तान की इनिंग के 30वें ओवर में देखने को मिला। यहां कुहनेमैन ने बाबर आज़म को फंसाने के लिए अपना पहला ही बॉल 90 प्लस की रफ्तार से लेग स्टंप लाइन पर डिलीवर किया था, जो कि पिच से टकराते हैं बेहद ज्यादा टर्न हुआ और फिर सीधा ऑफ स्टंप पर टकराया।
ध्यान दें कि यहां बाबर आज़म, जो कि एक छोर संभालकर 40 रन पर बैटिंग कर रहे थे और 80 प्लस बॉल खेल चुके थे, वो सिर्फ गेंद को सिर्फ डिफेंड करके रोकना चाहते थे। यही वज़ह है वो चकमा खाकर आउट होने के बाद बेहद ही हैरान नज़र आए। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।