Mitchell Starc Yorker: ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी से बल्लेबाज़ों को डराते हैं। स्टार्क की यॉर्कर तो और भी घातक होती है जिससे कई बल्लेबाज़ भी चोटिल हुए हैं। एक बार फिर स्टार्क की यॉर्कर का कहर देखने को मिला है। दरअसल, गाबा टेस्ट के तीसरे दिन स्टार्क ने कैरेबियाई खिलाड़ी शमर जोसेफ (Shamar Joseph) को एक बेहद ही तेज यॉर्कर डिलीवर की जिससे शमर जोसेफ बुरी तरह चोटिल हो गए।
ये घटना वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिली। स्टार्क टीम का 70वां ओवर करने आए थे। वेस्टइंडीज की आखिरी जोड़ी मैदान पर बैटिंग कर रही थी ऐसे में स्टार्क ने एक यॉर्कर से कैरेबियाई इनिंग को खत्म करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ ने एक जोरदार यॉर्कर फेंकी जो कि सीधा बल्लेबाज़ के अंगूठे पर जाकर टकराई।
An actual toe crusher from Mitchell Starc! #AUSvWI #Australia #WestIndies #MitchellStarc #CricketTwitter pic.twitter.com/JT7S2lEoeT
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 27, 2024
ये गेंद इतनी तेज और सटीक थी कि बल्लेबाज़ को ज्यादा हरकत करने का मौका नहीं मिला और वो बुरी तरह चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शमर जोसेफ को दर्द से तड़पते हुए देखा जा सकता है। आपको ये भी बता दे कि शमर जोसेफ के अंगूठे से खून तक निकल गया जिस वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
Shamar Joseph has to retire hurt after this toe-crusher from Mitch Starc!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 27, 2024
Australia need 216 to win #AUSvWI pic.twitter.com/3gAucaEfwg