15 फरवरी। एक फैन ने महान गायक किशोर कुमार के गाने को गाकर धोनी का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रही जिसमें एक लकी फैन अपने आइडियल धोनी से मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में शख्स धोनी के सामने 'प्यार दिवाना होता है' गाने को गा रहा है।
धोनी भले ही टीम इंडिया से बाहर हैं लेकिन फैन्स के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 2019 वर्ल्ड कप के बाद से धोनी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2020 में एक बार फिर धोनी का जलवा फैन्स देख पाएंगे।
इस बार आईपीएल में सीएसके की टीम किस तरह का परफॉर्मेंस करती है ये देखने वाली बात होगी। साल 2019 के आईपीएल में सीएसके की टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
A lucky fan’s dream comes true as he dedicates a special song for @msdhoni in Mumbai.
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 12, 2020
Moments like these are what we long for#FanMoment #Dhoni #MSDhoni pic.twitter.com/Gu9U2fgId1