IPL 2024 में बीते रविवार (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने सुपर किंग्स की इनिंग के आखिरी ओवर 4 बॉल पर 3 छक्के ठोककर 20 रन बनाए और थाला फैंस का दिन बना लिया। इसी बीच थाला की दरियादिली भी देखने को मिली और जब वो वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तब उन्होंने एक नन्ही फैन को स्पेशल गिफ्ट दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सोशल मीडिया पर थाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी वानखेडे़ स्टेडियम में धोनी को देखने आई एक छोटी सी फैन को बॉल गिफ्ट करते नज़र आए। एमएस धोनी का ये तोहफा नन्ही फैन को काफी पसंद आया और वो काफी खुश दिखी। इससे ये तो साफ है कि थाला के छोटे से गिफ्ट ने नन्ही फैन का दिन बड़ा बना दिया।
MS Dhoni #IPL2024 #MSDhoni #MIvCSK #Cricket pic.twitter.com/2E5LnQ1Oxj
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 14, 2024
आपको बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन महेंद्र सिंह धोनी चोटिल घुटने के साथ पूरा टूर्नामेंट खेले थे। हालांकि आईपीएल 2024 में वो अपने घुटने का इलाज करवाकर आए हैं। लेकिन, इसी बीच धोनी को मैदान पर पट्टी बांधे हुए भी देखा गया है। धोनी 42 साल के हो चुके हैं ऐसे में ये तो साफ है कि अब उनकी फिटनेस पहले जैसी नहीं रही, लेकिन दूसरी तरफ धोनी ने ये भी साबित किया है कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बचा है और वो मैदान पर किसी भी दूसरे खिलाड़ी की फिटनेस को टक्कर दे सकते हैं।
Mahendra Singh Dhoni gifts ball to a kid gently after smashing 3 sixes to Hardik Pandya
— ICT Fan (@Delphy06) April 14, 2024
The Man the myth The legend pic.twitter.com/e3sULqOY8T