MS Dhoni No Look Six: मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आगामी आईपीएल सीजन (IPL 2024) के लिए तैयारियां करनी शुरू कर चुके हैं। धोनी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें थाला लंबे-लंबे छक्के मारने की प्रैक्टिस करते नजर आए। इसी बीच धोनी ने ऐसा छक्का मारा जो फैंस को यंग धोनी की याद दिला रहा है।
SWAG से मारा NO LOOK SIX
धोनी वायरल वीडियो में नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए 'नो लुक सिक्स' मारते नज़र आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी को एक स्पिनर गेंदबाज़ी कर रहा है जिसकी गेंद पर धोनी अपनी भुजाओं की ताकत का प्रदर्शन करते हैं और एक गज़ब का छक्का जड़ते हैं। यहां धोनी गेंद को अपने बैट से मारने के बाद बॉल को बाउंड्री के बाहर जाते देखना तक जरूरी नहीं समझते क्योंकि उन्हें महज बैट और बॉल के संपर्क से ये अंदाजा हो गया था कि ये गेंद बाउंड्री के बाहर जाने वाली है।