MS Dhoni Viral Video: भारतीय टीम के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बीते मंगलवार, 07 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। वो इस खास मौके पर नॉटिंघम पहुंचे जहां उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला (ENG vs IND 3rd T20) देखा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के खत्म होने के बाद जब वो स्टेडियम के बाहर गए तब नॉटिंघम की सड़कों पर फैंस के बीच उनका क्रेज देखने को मिला।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी से जुड़ा एक 40 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में फैंस उन्हें घेरे दिख रहे हैं। वो सभी फैंस महज़ धोनी की एक झलक पाने के लिए आए थे और अपने मोबाइल के कैमरे पर थाला की फोटो ले रहे थे।
गौरतलब है कि फैंस की भीड़ के बीच धोनी सिक्योरिटी पर्सन की मदद से अपनी गाड़ी तक पहुंचे और फिर वहां से गए। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो जिससे 45 साल के धोनी का फैंस के बीच क्रेज पता चल रहा है।