भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं। इसी बीच CSK ने 42 वर्षीय धोनी का एक वीडियो साझा किया है जिसमें थाला धोनी 'नो लुक शॉट' मारते नज़र आए। इस वीडियो में धोनी को अपरकट शॉट खेलते हुए देखा जा सकता है जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
धोनी के वीडियो पर लगातार ही कमेंट्स और लाइक्स बढ़ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने धोनी का अपरशट शॉट देखकर उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'अरे ये तो वो ही है ना जो सिर्फ सिक्स मारता है।' एक यूजर ने धोनी को 'थाला द गोट' कहकर उनकी तारीफ की। वहीं एक यूजर ने भविष्यवाणी करते हुए ये कह दिया कि सीएसके के अगले मैच में धोनी के बैट से अपरकट सिक्स निकलने वाला है।
आपका बता दें कि धोनी ने पिछला आईपीएल सीजन चोटिल घुटने के साथ खेला था, लेकिन इस बार धोनी तैयारियों के साथ मैदान पर उतरे हैं। वो अपने घुटने की सर्जरी करा चुके हैं और इस सीजन सिर्फ बड़े शॉट्स खेलकर रन बना रहे हैं। धोनी काफी नीचे बैटिंग कर रहे हैं और टीम के लिए सिर्फ बड़े हिट मारकर रन बटोरने के प्लान से सीजन में उतरे हैं। धोनी 255 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। ये भी जान लीजिए कि उन्होंने सीजन में अब तक 7 चौके और 8 छक्के ठोक दिये हैं।
Nonchalant! #WhistlePodu #Yellove @msdhoni pic.twitter.com/QgQ88FqXD6
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 22, 2024