Watch: MS Dhoni Pampers His Horse, Wife Sakshi Singh Shares Video (Image Source: Google)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद ज्यादा से ज्यादा समय रांची के अपने फार्महाउस पर बिताया है।
वो वहां फल उगाने से लेकर, मुर्गी पालन और साथ में सब्जियां उगाने का काम करते हैं और कैप्टन कूल को ये सब करना बेहद पसंद है। क्रिकेट के मैदान से हटकर धोनी के लिए ये एक अलग ही दुनिया है।
इसी बीच धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी एक जमीन पर लेटे हुए घोड़े को मालिश देते हुए और साथ में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। साक्षी धोनी ने यह वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया।