VIDEO: MS Dhoni ने तोड़ा फैन का दिल, ऑटोग्राफ देने से कर दिया मना; ये है वजह (MS Dhoni)
बीते समय में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की काफी सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिसमें वो अपने फैंस के समय बिताते नज़र आए। इसी बीच अब थाला का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी अपने एक फैन का दिल तोड़ते नजर आए हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में धोनी कई सारे फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक शख्स को वो अपना ऑटोग्राफ देने से मना कर देते हैं।
क्यों नहीं दिया ऑटोग्राफ?
कैप्टन कूल ने अपने फैन को ऑटोग्राफ क्यों नहीं दिया? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आपको बता दें कि धोनी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो फैन किसी पेपर या कपड़े पर नहीं, बल्कि अपने हाथ पर धोनी से ऑटोग्राफ मांग रहा था। यही वजह है धोनी ने बेहद प्यार से अपने ही फैन का हाथ नीचे कर दिया और ऑटोग्राफ देने से इंकार किया।