याराना हो तो ऐसा! लड़खड़ा रहे थे Dhoni, सुरेश रैना बन गए सहारा; देखें VIDEO (MS Dhoni and Suresh Raina)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल (IPL 2024) में धूम मचा रहे हैं। धोनी 42 साल के हो गए हैं, हालांकि इसके बावजूद वो अभी भी क्रिकेट फिट नज़र आते हैं। सुपर किंग्स के पिछले मैच में तो उन्होंने हार्दिक पांड्या को लगातार तीन छक्के जड़कर फैंस का दिन बना दिया था, लेकिन सच ये भी है कि हाल ही में धोनी के घुटने की सर्जरी हुई है जिस वजह से वो अकसर ही लंगड़ाते हुए चलते नज़र आए हैं।
थाला से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो लंगड़ाते हुए दिखे, हालांकि ये वीडियो खास है और ये वीडियो देखकर सीएसके फैंस का दिन बन जाएगा। दरअसल, इस वीडियो में थाला और चिन्ना थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना साथ नज़र आए हैं।
धोनी का सहारा बन गए सुरेश रैना