NETS में तोड़ा फोड़ी कर रहे हैं Mumbai Indians के बल्लेबाज़, अब तक तोड़ चुके हैं 40,000 रुपये के कैम (Mumbai Indians)
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला शनिवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला है। इस मैच के लिए MI के बल्लेबाज़ जमकर अभ्यास कर रहे हैं और इसी बीच उन्होंने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए 40 हजार का नुकसान कर दिया है।
तोड़ डाले 40 हजार के कैमरे
मुंबई इंडियंस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें MI के कई बैटर प्रैक्टिस करते दिखे। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ों को पावरहिटिंग करते हुए देखा जा सकता है जिसके दौरान उन्होंने छोटे-बड़े कई कैमरों को तोड़ डाला। मुंबई इंडियंस के अनुसार उनके खिलाड़ी अब तक 40 हजार रुपये के कैमरे तोड़ चुके हैं।
This reel cost us 40k to make... #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/ISqo0Ax4tW
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 26, 2024