Naman Dhir Catch Video: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कैप्टेंसी वाली मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians) ने बीते सोमवार, 20 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 99 रनों से मात देकर शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच MI के युवा खिलाड़ी नमन धीर (Naman Dhir) ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) का एक बेहद ही हैरतअंगेच कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, नमन धीर का ये कैच गुजरात टाइटंस की इनिंग के 8वें ओवर में देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ मिचेल सेंटनर करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने एक बड़ा छक्का मारने के इरादे से डीप मिड विकेट की तरफ हवाई शॉट खेला।
वाशिंगटन सुंदर ने बॉल को अपने बैट से अच्छी तरीके से मिडिल किया था ऐसे में एक समय सभी को लगा था कि उन्हें पूरे छह रन आराम से मिल जाएंगे। हालांकि कुछ ही देर बाद नमन धीर ने बाउंड्री पर करिश्मे को अंज़ाम दिया और एक गज़ब की कूद लगाकर बॉल को लपक लिया।