Nandre Burger Dropped Rinku Singh Catch: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने बीते रविवार, 19 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 34 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हीं की पारी के दम पर KKR ने 19.4 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स से 4 विकेट से मुकाबला जीता।
हालांकि क्या आपको पता है? एक समय ऐसा भी था जब रिंकू महज़ 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो सकते थे, लेकिन RR के तेज गेंदबाज़ नंद्रे बर्गर ने बड़ी गलती की और रिंकू का बेहद ही आसान कैच टपका दिया। जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना केकेआर की इनिंग के 11वें ओवर में घटी।
राजस्थान रॉयल्स के लिए ये ओवर रविंद्र जडेजा करने आए थे जिन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर रिंकू को फंसाया। यहां रविंद्र जडेजा ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर अपना बॉल डिलीवर किया था जिस पर रिंकू बड़ा शॉट मारने की कोशिश में गलती कर बैठे। वो बॉल रिंकू के बैट के ऐज से टकराकर हवा में उठ गया था और शॉर्ट थर्ड मैन के फील्डर नंद्रे बर्गर की तरफ गया था।