USA की टी20 लीग MLC 2026 का 13वां मुकाबला रविवार, 28 जून को ओकलैंड कोलिज़ियम में खेला गया था जहां भारत में जन्मे निखिल चौधरी ने टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) को बेहद ही रोमांचक जीत दिलाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए वाशिंगटन फ्रीडम को अपने आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन बनाने थे, लेकिन ये ओवर डालने आए कैरेबियाई गेंदबाज़ अकील हुसैन ने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से धमाल ही मचा दिया और पहली पांच गेंदों पर हैट्रिक लेते हुए सिर्फ एक रन (लेग बाई) खर्चा।
यहां से अब वाशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रन बनाने थे जिस पर ही निखिल चौधरी ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया और घुटने पर बैठकर डीप मिड विकेट की तरफ अकील हुसैन को छक्का मारा। इस मैच विनिंग हिट के बाद तो निखिल का सेलिब्रेशन देखने लायक था जो कि सीटी बजाकर पूरे जोश से जश्न मना रहे थे। MLC ने खुद इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।