Prenelan Subrayen bowled JJ Smith Video: नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज 2026 (Namibia T20I Tri-Series 2026) के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज़ प्रेनेलन सुब्रायेन (Prenelan Subrayen) ने शानदार गेंदबाज़ी की और नामीबिया के खिलाफ 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने एक तीर जैसा यॉर्कर फेंका और जेजे स्मट्स (JJ Smith) के मिडिल स्टंप को उखाड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रेनेलन सुब्रायेन का ये बॉल साउथ अफ्रीका की पारी के 17वें ओवर में देखने को मिला। वो मेहमान टीम के लिए अपने कोटे का चौथा और आखिरी ओवर डालने आए थे और गज़ब की गेंदबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने तीसरी गेंद पर एक शानदार यॉर्कर डाली और जेजे स्मट्स को पूरी तरह चौंका दिया।
उन्होंने मिडिल स्टंप पर बेहद ही सटीक यॉर्कर डिलीवर की जिस पर स्मट्स समय रहते बल्ला नीचे नहीं ला सके। इसके बाद होना क्या था, वो गेंद बल्ले को चकमा देकर सीधा मिडिल स्टंप से टकराई और उसे उखाड़कर जमीन पर गिरा दिया। तो ऐसे जेजे स्मट्स 2 गेंदों पर 0 रन बनाकर आउट हुए जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।