Rajat Patidar 101M Six Vs Mayank Yadav: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के कैप्टन रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने बीते गुरुवार, 07 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचाया और 31 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के ठोककर 61 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने LSG के तेज गेंदबाज़ मयंक यादव (Mayank Yadav) को एक 101 मीटर लंबा छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रजत पाटीदार का ये मॉन्स्टर सिक्स RCB की इनिंग के 10वें ओवर में देखने को मिला। यहां 23 साल के मयंक अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिन्होंने अपनी तीसरी ही गेंद 142.7 kph की रफ्तार से एक लेंथ बॉल डिलीवर की।
ये एक तेज बॉल था और रजत पाटीदार ऐसी ही किसी गेंद का इंतज़ार भी कर रहे थे। फिर होना क्या था उन्होंने किसी गदा की तरह अपना बल्ला घुमाया और डीप मिड विकेट की तरफ लंबा छक्का मार दिया। आलम ये था वो बॉल रजत के बैट से टकराने के बाद 101 मीटर दूर फैंस के बीच स्टैंड्स में जाकर गिरी जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। ये वीडियो खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है।