Richa Ghosh Catch Video: भारतीय महिला टीम (India Women's Cricket Team) की युवा खिलाड़ी ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट (ENG-W vs IND-W One off Test) के तीसरे दिन अपनी बैटिंग और फील्डिंग दोनों से ही धमाल मचाकर फैंस का दिल जीता। उन्होंने पहले एक तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और फिर सिली पॉइंट पर मैडी विलियर्स (Mady Villiers) का हैरतअंगेज लिया। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ऋचा का ये कैच इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के 37वें ओवर में देखने को मिला। भारतीय टीीम के लिए ये ओवर अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ स्नेह राणा करने आईं थी जिनकी छठी गेंद पर मैड विलियर्स ने ड्राइव शॉट खेलकर रन बटोरने की कोशिश की।
यहां पर ही मैडी से गलती हुई और उन्होंने सीधा सिली पॉइंट पर तैनात ऋचा घोष की तरफ शॉट खेल दिया। ऋचा, इंग्लिश बैटर के बेहद ही करीब खड़ी थी और ऐसे ही किसी मौके के इंतज़ार में थी। तो फिर होना क्या था, ऋचा ने अपनी काबिलियत का प्रमाण दिया और पलक झलते ही कैच लपक लिया।