Riyan Parag And Dhruv Jurel Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 16वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की।
इस मुकाबले में RR की जीत के सबसे बड़े हीरोज़ में से एक विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) भी रहे जिन्होंने नंबर-3 पर बैटिंग करके 43 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 81 रनों की पारी खेली। खास बात ये है कि उन्होंने टीम की जीत सुनिश्चित भी की और वो 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर विनिंग शॉट खेलने के बाद ही पवेलियन लौटे। उनकी ऐसी सूझबूझ भरी बैटिंग देखकर कैप्टन रियान पराग बेहद खुश और प्रभावित हुए जो कि मुकाबले के बाद देखने को भी मिला।
दरअसल, सोशल मीडिया पर रियान और ध्रुव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रियान पराग गुवाहाटी में हुए मुकाबले के बाद ध्रुव जुरेल के स्वागत में खड़े होते हैं और उन्हें देखते ही फ्लाइंग किस दे देते हैं। इसके जवाब में फौजी का बेटा (ध्रुव जुरेल) भी दिल छूने वाला रिएक्शन देता है और कैप्टन रियान पराग को फ्लाइंग किस करता है। यहां वो एक दूसरे के गले भी लगते हैं। आप ये दिल छूने वाला वीडियो नीचे देख सकते हो।