भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट (IND vs ENG 3rd Test) में इंग्लैंड के सामने 557 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। इसी बीच मैदान पर एक मज़ेदार घटना घटी। दरअसल, मेजबान टीम ने अपनी दूसरी इनिंग में 98 ओवर खेले जिसके दौरान ड्रिंक्स ब्रेक के समय अचानक सरफराज (Sarfaraz Khan) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने वापस पवेलियन की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। यहां रोहित (Rohit Sharma) ने फनी अंदाज में पवेलियन से ही युवाओं को फटकार लगा दी।
दरअसल, यहां रोहित खिलाड़ियों को वापस लौटता देख हैरान रह गए थे। यही वजह है उन्होंने ड्रेसिंग रूप से ही यशस्वी और सरफराज को वापस मैदान पर लौटने को कहा। ये सब देखकर इंग्लिश टीम भी हैरान रह गई, इस कारण ये वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, रोहित चाहते थे कि इंडियन टीम एक और ओवर खेले और तेजी से कुछ और रन जोड़े।
Here is the full video.. Rohit Sharma saying betting karo bc #INDvENG #Bazball #YashasviJaiswal #SarfarazKhan pic.twitter.com/1PLFdLDwe3
— Rolex (@rolex_viratian) February 18, 2024
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने रोहित के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एक ओवर और पेलो अंग्रेजों को।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'रोहित ने तो इंग्लैंड के साथ फ्रेंक कर दिया।' एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि काश रोहित सचिन के टाइम पर कैप्टन होते। एक यूजर ने लिखा, 'रोहित बी लाइक- अबे मैंने कब बुलाया। वापस जाओ।'
He is so unfiltered pic.twitter.com/eohJhstGpP
— P (@M0RGANSPECTOR) February 18, 2024