Rohit Sharma Viral Video: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जितने काबिल बल्लेबाज़ और कैप्टन हैं, वो उतने ही अच्छे इंसान भी हैं, यही वज़ह है आज के समय में हिटमैन के करोड़ों हैं। खास बात तो ये भी है कि खुद रोहित भी अपने फैंस से बेहद प्यार और उनका सम्मान करते हैं।
रोहित शर्मा के सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं जिसमें वो अपने फैंस पर प्यार लुटाकर उनके साथ अपना कीमती समय बिताते दिखे हैं। इस लिस्ट में अब एक बार वीडियो शामिल हो गया है। दरअसल, हिटमैन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने फैंस की रिक्वेस्ट पर उनके साथ फोटों क्लिक करवाते नज़र आए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर हिटमैन का एक 14 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो कंधें पर बैग टांगे ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे होते हैं। इसी बीच कुछ फैंस रोहित से फोटों क्लिक करवाने की गुज़ारिश करते हैं। यहां एक बार को रोहित, फैंस पर कुछ खास ध्यान नहीं देते और हाथ हिलाते हुए वहां से चले जाते हैं।