Romario Shepherd Catch: साउथ अफ्रीका में SA20 लीग खेली जा रही है जहां बीते सोमवार (15 जनवरी) को डरबन सुपर जायंट्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स (DSG vs JSK) के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में जॉबर्ग सुपर किंग्स को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसी बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने एक ऐसा कारनामा करके दिखाया जिसे देखकर मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और दर्शक पूरी तरह हैरान रह गए। शेफर्ड ने एक करिश्माई कैच लपका जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हवा में उड़ा कैरेबियाई खिलाड़ी
रोमारियो शेफर्ड का ये कैच डरबन सुपर जायंट्स की इनिंग के चौथे ओवर में देखने को मिला। नंद्रे बर्गर के ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यू ब्रीत्जेक ने एक तेज तर्रार शॉट जड़ा था। ये गेंद सीधा शॉर्ड मिड विकेट की तरफ खड़े रोमारियो शेफर्ड की तरफ गई।
WHAT A CATCH, ROMARIO SHEPHERD.....!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 15, 2024
We are witnessing some mad catches in SA20.pic.twitter.com/wJDxRznm1P