SL vs ZIM: श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) गुरुवार, 19 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 38वें मुकाबले में अपनी बल्लेबाज़ी से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और जिम्बाब्वे के सामने 20 गेंदों पर सिर्फ 14 रन जोड़कर आउट हुए। गौरतलब है कि उनका विकेट जिम्बाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी रयान बर्ल (Ryan Burl) ने चटकाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना श्रीलंका की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। यहां जिम्बाब्वे के लिए रयान बर्ल गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके कोटे का पहला ही ओवर था। खास बात ये है कि यहां 31 साल के रयान बर्ल ने अपनी पहली ही गेंद डिलीवर करके कमाल कर दिया और एक गज़ब की लेग ब्रेक बॉल से कुसल मेंडिस को पूरी तरह चमका दिया।
इसके बाद होना क्या था, वो बॉल सीधा विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमानी के हाथों में गई जहां उन्होंने पलक झटकते ही स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स गिरा दिया। इस दौरान कुसल मेंडिस क्रीज से बाहर थे, जो कि डाइव शॉट खेलने में चूक गए थे।