Sam Curran 101M Six Vs Mason Crane Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 23वां मुकाबला बीते गुरुवार, 06 अगस्त को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां एमआई लंदन (MI London) ने 161 रनों का लक्ष्य हासिल करके लंदन स्पिरिट (London Spirit) को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच MI London के कप्तान सैम करन (Sam Curran) ने मैदान पर गदर मचाया और एक 101 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का मारा।
Sam Curran का ये गगनचुंबी छक्का एमआई लंदन की पारी के 72वीं गेंद पर देखने को मिला। लंदन स्पिरिट के लिए ये बॉल लेग स्पिन गेंदबाज़ मेसन क्रेन ने डिलीवर किया था जिस पर सैम करन ने अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और स्लॉग स्विप करके छक्का लगाया।
उन्होंने गेंद को अपने बैट से मिडिल किया था जिसके बाद गेंद हवा में गायब ही हो गई और 101 मीटर दूर फैंस के बीच गिरी। MI London ने खुद इस सिक्स का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।