Sam Curran Bowled Jack Edwards Video: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) बेहद ही शानदार धीमी बॉल डालते हैं। उनका Moon Ball बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को दिन में तारे दिखा देता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। सैम करन ने एडिलेड वनडे (AUS vs ENG 2nd ODI) में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards), जो कि IPL 2027 में CSK के लिए खेलेंगे, को अपनी धीमी बॉल से बोल्ड किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सैम ने जैक के उड़ाए तोते: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 35वें ओवर में घटी। जैक एडवर्ड्स संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और उन्होंने 20 प्लस गेंद खेलकर 17 रन बना लिए थे। ऐसे में सैम करन ने अपने पिटारे से Moon Ball निकाली। उन्होंने पहली ही गेंद पर जैक एडवर्ड्स को चमका दिया। सैम ने मिडिल स्टंप को टारगेट करके 81.5 kph की बेहद धीमी रफ्तार से बॉल फेंकी। इसे एडवर्ड्स ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की।
यहां पर ही एडवर्ड्स पूरी तरह चूक गए और आखिरी में क्लीन बोल्ड हुए। आउट होने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। उनका मुंह खुला का खुला रह गया था। वो पूरी तरह हैरान थे। FanCode ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।