भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में शतक ठोकते हुए 9 गज़ब के छक्के मारे थे। इस दौरान संजू के बैट से निकले एक छक्के से मैदान पर आई फैन गर्ल बुरी तरह चोटिल हो गई थी। गौरतलब है कि वो फैन गर्ल बिल्कुल ठीक है और संजू सैमसन ने उनसे मुलाकात भी की है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर संजू सैमसन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच के बाद इंजर्ड फैन गर्ल से मिलते नज़र आए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फैन गर्ल बिल्कुल ठीक हैं और संजू से मिलकर काफी खुश है।
ये भी जान लीजिए कि तीसरे टी20 मैच के दौरान टीम इंडिया की इनिंग के 10वें ओवर में फैन गर्ल इंजर्ड हुई थी। साउथ अफ्रीका के लिए ये ओवर ट्रिस्टन स्टब्स कर रहे थे। ऐसे में संजू सैमसन ने उन्हें टारगेट करके ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने का फैसला किया। संजू ने यहां स्टब्स की पहली दो बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। इसी बीच उनके बैट से निकला दूसरा छक्का इतना तेजी से बाउंड्री की तरफ गया कि स्टेडियम में बैठी फैन गर्ल बुरी तरह चोटिल हो गई। उनके गाल पर बॉल जोर से टकराई थी।
After the match, Sanju Samson went on to check with the lady who was hit/hurt by one of his shots during the 4th T20 match of #SAvIND series
— Sanju Samson Fans Page (@SanjuSamsonFP) November 17, 2024
What a guy
So so proud to be a fan of someone humble like @IamSanjuSamson
Long live KING pic.twitter.com/uk1zApimOC