Sanju Samson Vs Mohammad Nabi: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बीते मंगलवार, 15 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले (AFG vs IND 2nd T20) में 22 गेंदों पर 7 चौके 4 छक्के लगाकर 57 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने अफगानी टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) को भी आईना दिखाया और उनकी चार गेंदों पर चौके-छक्के की बारिश करके 20 रन ठोके।
संजू ने नबी का नहीं किया लिहाज: ये घटना भारतीय टीम की पारी के पावरप्ले के आखिरी ओवर में घटी। अफगानी कप्तान इब्राहिम जादरान ने ये ओवर डालने के लिए मोहम्मद नबी को बुलाया था जिनकी शुरुआती दो गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने एक छक्का लगाया और फिर एक सिंगल लेकर स्ट्राइक संजू सैमसन को दे दी।
इसके बाद ही मैदान पर सैमसन शो देखने को मिला। उन्होंने नबी को तीसरे गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारा और फिर मिड ऑफ की तरफ चौका लगा दिया। गौरतलब है कि संजू यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर कवर की तरफ चौका और फिर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का मारा।