Saud Shakeel Viral Video: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs PAK 1st Test) लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तान 48.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाया और 171 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। गौरतलब है कि इसी बीच सऊद शकील (Saud Shakeel) ने बीच मैदान पर पाकिस्तान की फजीहत कराई और DRS लेने में देरी करते हुए अपना विकेट खो दिया।
दरअसल, ये पूरी घटना पाकिस्तान की पहली पारी के 36वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन करने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर सऊद शकील को फंसाया। रॉबिन्सन की ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर की ओर आई जिसे खेलते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज़ चकमा खा गया और वो बॉल सीधा उनके पैड पर लगी। इसके बाद होना क्या था। इंग्लैंड ने जोरदार अपील की और अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर ने भी अपनी उंगली उठाकर बल्लेबाज़ को आउट दे दिया।
यहां पर ही मैदान पर गज़ब ड्रामा देखने को मिला। शकील रिव्यू लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपने साथी अब्दुल्लाह शफीक के साथ रिव्यू लेने के लिए इतनी लंबी चर्चा की कि रिव्यू लेने का समय ही खत्म हो गया। बाद में बॉल-ट्रैकिंग में सामने आया कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल रही थी। यानी अगर शकील जो कि 25 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए, वो समय रहते रिव्यू ले लेते, तो वह नॉट आउट रहते और क्रीज पर मौजूद होते। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।