पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था जिसे मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने 4 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए, लेकिन गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। गन गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने भी विपक्षी टीम के दो विकेट चटकाए जिसमें से एक उन्होंने कीवी सलामी बल्लेबाज़ चाड बोवे को आउट करके हासिल किया।
शाहीन ने अपनी बुलेट गेंद से चाड बोवे को क्लीन बोल्ड करके आउट किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना कीवी इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। बोवे 8 गेंदों पर 7 रन बना चुके थे, लेकिन शाहीन के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद बोवे के लिए भी उनकी इनिंग की आखिरी गेंद होने वाली थी। यह बॉल शाहीन ने 142.6 kph की रफ्तार से लेग स्टंप की लाइन पर डिलीवर किया।
बोवे बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन यहां वह गेंद को मिस कर बैठे। शाहीन की गेंद सीधा लेग स्टंप से टकराई जिसके बाद स्टंप बाहर निकलकर दूर जा गिरा। यहां कीवी बल्लेबाज़ पूरी तरह हैरान नज़र आया और सिर झुकाकर पवेलियन लौट गया। बोवे के अलावा इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने विपक्षी टीम के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को भी आउट किया। मिचेल 26 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए।
A trademark dismissal for Shaheen Shah Afridi #PAKvNZpic.twitter.com/ErFI5rM02B
— Wisden (@WisdenCricket) April 17, 2023