Shreyanka Patil Video: भारतीय टीम की स्टार क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) वैसे तो अपनी स्पिन गेंदबाज़ी के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बैटिंग से कदर काटा है। श्रेयंका ने विमेंस टी20 ट्रॉफी 2026 (Women's T20 Trophy 2026) के मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाज़ों की कुटाई की और 29 गेंदों पर नाबाद 71 रन ठोके। ये श्रेयंका के टी20 करियर का पहला अर्धशतक है।
20 गेंदों पर लगाया पचासा: श्रेयंका पाटिल कर्नाटक टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 चौके 5 छक्के लगाकर अर्धशतक लगाया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि श्रेयका ने महज़ 20 गेंदों पर अपना पहला अर्धशतक ठोका और वो छक्का मारकर इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने 58 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बनाए। इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट भी झटके।
WPL में RCB के लिए मचाएंगे धमाल: श्रेयंका पाटिल की बैटिंग देखकर भारतीय फैंस के साथ-साथ RCB फैंस भी बेहद खुश होंगे। उन्हें RCB ने 60 लाख रुपये में रिटेन किया है। श्रेयंका RCB की सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने WPL टूर्नामेंट में अब तक 24 मैच खेलकर 30 विकेट चटकाए हैं। RCB टीम और फैंस तो यही उम्मीद करेंगे कि आगामी सीजन में श्रेयंका अपनी गेंदबाज़ी के साथ-साथ बैटिंग से भी अहम योगदान करें।